16 August 2021 11:14 AM

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और 15 अगस्त की रात 10.46 बजे एक चोर ने कस्बे की अमीर पट्टी स्थित एक दूकान के ताले तोड़ कर प्रवेश किया और चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के महावीर प्रसाद सोमाणी की दुकान अमीर पट्टी में स्थित है। मिर्च-मसाले ओर परचून की इस दुकान का ताला अज्ञात युवक ने ताला तोड़ दिया और शटर उठा कर दुकान में घुस गया।
चोर ने दुकान का गल्ला तोड़ा ओर उसमे से नकदी चुरा ली। कुल कितनी चोरी हुई है यह तो दुकान मालिक की रिपोर्ट में ही स्प्ष्ट हो पायेगा। सुबह बाजार खुलने के समय चोरी का पता चला तो बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। दुकान में चोरी करता चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है जिसकी पहचान और तलाश की जा रही है। कस्बे के मुख्य बाजार में ऐसे चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में रोष है और सभी ने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
04 January 2022 06:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com